विवाहिता साली के साथ कार में करता था गन्दा काम, बड़ी बहन को पता चला तो उसने करवाया…!

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक साली ने अपने मौसेरे जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। वह गर्भवती भी हो गई।

महिला शादीशुदा थी। उसने अपने पति व ससुराल के लोगों के साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के लिए बता दें कि उसी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती एक विद्यालय में बीएससी की छात्रा है। उसकी शादी इसी साल फरवरी में आगरा के एक युवक के साथ हुई।

लेकिन विवाहिता की परीक्षाएं चल रही थी इसलिए वह अपने मायके आई हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि 26 अप्रैल को सिरसागंज में रहने वाला उसका मौसेरा जीजा उसे सुभाष तिराहे पर मिला। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर महिला को पिला दी थी। जब वह अचेत हो गई, तो उसने महिला को कार में बिठाया और कहीं ले गया।

जब विवाहिता को होश आया तो वो सुभाष तिराहे पर थी। दो माह बाद महिला की तबियत खराब हुई तो उसने अपनी जांच करवाई जिसमे सामने आया कि वह गर्भवती है। उसने घटना की जानकारी अपने पति एवं ससुराल के लोगों को दी। बीते बुधवार वह अपने पति और परिवार के लोगों के साथ सिरसागंज निवासी आरोपी जीजा के घर पहुंची।

उसने ये भी आरोप लगाया कि जब वह वहां पहुंची तो आरोपी एवं उसके परिवार के लोगों ने महिला को पीट दिया। गुरुवार को पीड़ित अपने पति तथा परिजन के साथ शिकोहाबाद थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    लखनऊ का ‘कसाई बेटा’: 50 लाख की सनक और एक थप्पड़ का खौफनाक इंतकाम; पिता के शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, 3 दिन तक घर में बहन के साथ रहा सामान्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading