घर से निकले, लौटे ही नहीं… 80 वर्षीय बुजुर्ग की तलाश में भटक रहा परिवार

भागलपुर (पीरपैंती)।सुंदरपुर गांव से एक बुजुर्ग के अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पीरपैंती थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी मोहम्मद शेख सकुर (80 वर्ष) बीते 18 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद आज तक वापस नहीं लौटे।

“शाम तक लौट आएंगे” कहकर निकले थे

परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद शेख सकुर रोज की तरह घर से बाहर गए थे। पहले तो परिवार को लगा कि वे किसी जान-पहचान वाले के यहां चले गए होंगे, लेकिन जब देर शाम और फिर रात हो गई, तब चिंता बढ़ने लगी।

हर जगह खोजबीन, फिर भी कोई सुराग नहीं

बेटे मोहम्मद वाहिद ने बताया कि गांव, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली। उम्र ज्यादा होने के कारण उनकी सेहत को लेकर परिवार बेहद परेशान है।

गले में बंधा था पहचान पत्र

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग के गले में एक कागज बंधा हुआ है, जिस पर परिवार का मोबाइल नंबर लिखा है, ताकि अगर कहीं मिलें तो संपर्क किया जा सके। इसके बावजूद अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

परिजनों के आवेदन पर पीरपैंती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है और संभावित इलाकों में खोजबीन की जा रही है।

जनता से मदद की अपील

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं मोहम्मद शेख सकुर दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें—

📞 9939193534
📞 9955510508
📞 7859055581

हर गुजरते दिन के साथ परिवार की उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading