‘बहुत बड़े बाहुबली हैं, 3-4 क्विंटल वजन है उनका, पप्पू यादव पर बृजभूषण का हमला

पप्पू यादव आजकल लॉरेंस बिश्नोई के कारण काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच अब एक बड़े नेता का बयान इसको लेकर सामने आया है। इस नेता की बातों से पप्पू की टेंशन और अधिक हो सकती है। दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा है।

जानकारी हो कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकी को लेकर पप्पू यादव ने केंद्र से सुरक्षा मांगी है और इसी को लेकर बृजभूषण सिंह नाम लिए बगैर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। बृजभूषण सिंह ने बयान देते हुए कहा, ‘कोई भी व्यक्ति चाहे वह बाहुबली हो, धर्मगुरु हो, नेता हो, अगर उसके वक्तव्य से समाज में विवाद होता है तो ऐसे लोगों को सरकार को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए। अब यह फैशन हो गया है कि किसी बड़े आदमी को गाली दो, किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिमिनल को गाली दो और सुरक्षा मांगो।’

बृजभूषण सिंह ने पप्पू यादव का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा, ‘एक कोई बाहुबली हैं बिहार में जो हर विषय पर बोलते हैं। अब सिक्योरिटी मांग रहे हैं. बहुत बड़े बाहुबली हैं। तीन-चार कुंतल का वजन है उनका। अब मांगने लगे सुरक्षा.. क्यों बयान दिया, बिना बयान दिए आपका काम नहीं चलता है? अब कोई ईनाम घोषित कर रहा है। अब आज कोई ईनाम घोषित करेगा की हम सर काटने का 1 करोड़ या डेढ़ करोड़ देंगे। दूसरे दिन फिर… आप किसी पर भी ईनाम घोषित करने वाले होते कौन हैं? अगर दिया है तो फिर झेलो।’

मालूम हो कि कुछ समय पहले पप्‍पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्‍नोई का नेटवर्क खत्‍म कर सकते हैं। इसके बाद वह मुंबई भी गए थे हालांकि तब उनकी सलमान से मुलाकात नहीं हो सकी थी। बाद में उन्हें कथित तौर पर लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

बता दे कि इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी जिसे उन्होंने खुद साझा किया था। इसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों ने पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दे डाली। इस धमकी के बाद उन्होंने खुद के लिए केंद्र से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। पप्पू यादव को फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है लेकिन अब व जेड श्रेणी कि सिक्योरिटी चाहते हैं।

  • Related Posts

    योजनाओं का असली सच बताएगा AI: बिहार में साक्ष्य-आधारित मूल्यांकन के लिए नई पहल; विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिया ‘रिस्क’ लेने का मंत्र

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की ‘पैड वाली मुखिया’: भोजपुर की सुशुमलता ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर; ‘संगिनी’ ब्रांड से मिली नई पहचान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading