2155 KM दूर कमाने गया था, मौत लौटकर आई, चेन्नई में बिहार के परिवार की सामूहिक हत्या

पति-पत्नी और डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से जान ली

शेखपुरा | चेन्नई।
15 जनवरी 2026…
शेखपुरा के दीपक यादव (बदला हुआ नाम) ने चेन्नई जाने से पहले शायद ही सोचा होगा कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ तमिलनाडु रोज़गार की तलाश में गया दीपक अब अपने गांव लाश बनकर लौटा है

चेन्नई के अडयार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके में बिहार के एक पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दी गई। पति, पत्नी और मासूम बेटे को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


खून से सनी बोरी ने खोला राज

इस हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थानीय लोगों ने एक खून से सनी बोरी देखी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जब बोरी खोली गई तो अंदर एक युवक का शव मिला।
जांच में उसकी पहचान बिहार के शेखपुरा जिले के दीपक यादव के रूप में हुई।


पत्नी और बच्चे की तलाश में दौड़ी पुलिस

दीपक की पहचान होते ही पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। जब परिवार चेन्नई पहुंचा तो पता चला कि दीपक की पत्नी और बेटा भी लापता हैं।
बाद में पुलिस ने डेढ़ साल के बच्चे का शव भी बरामद कर लिया। हालांकि 24 वर्षीय पत्नी का शव अब तक नहीं मिल सका है।


बिहार के ही 5 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी भी बिहार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया और दीपक के शरीर व चेहरे पर कई वार किए गए।


भाई बोला – चेहरे और शरीर पर थे गहरे घाव

मृतक के बड़े भाई संदीप यादव ने कहा—

“मेरे छोटे भाई की बेरहमी से हत्या की गई। उसके चेहरे और शरीर पर कई वार किए गए थे। समझ नहीं आ रहा कि किसने और क्यों ऐसा किया। हम भी चेन्नई में ही काम करते हैं।”


पांच साल से चेन्नई में कर रहा था गार्ड की नौकरी

दीपक पिछले पांच वर्षों से चेन्नई में गार्ड का काम करता था। हाल ही में वह पत्नी और बच्चे को भी अपने पास ले गया था ताकि परिवार के साथ रह सके।
लेकिन वहां उसकी जिंदगी ही खत्म कर दी गई।


गांव में पसरा मातम, पुलिस पहुंची

जब दीपक का शव गांव लाया गया तो पूरे गांव में मातम छा गया।
स्थानीय थाना की दारोगा सोनी कुमारी ने बताया कि—

“चेन्नई में पूरे परिवार की हत्या की सूचना मिलने पर हम गांव पहुंचे हैं। चेन्नई पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।”


सवाल जो रह गए…

  • आखिर बिहार के ही लोगों ने यह वारदात क्यों की?
  • हत्या के पीछे क्या रंजिश या लालच था?
  • महिला का शव कहां है?

इन सवालों के जवाब अब चेन्नई पुलिस की जांच पर टिका है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…