भागलपुर से जब्त हुए 68.20 लाख का हवाला से कनेक्शन!

भागलपुर : शनिवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान जब्त किए गए 68.20 लाख रुपये का कनेक्शन हवाला से जुड़ा दिख रहा है। पुलिस की जांच में इस बात की आशंका जताई गई है कि हवाला के जरिए ही पैसे गुजरात से भागलपुर लाया गया था। गुजरात से पैसे लेकर वह शख्स भागलपुर क्यों पहुंचा। पैसे किसे देने थे। पैसे किसने भेजे थे। इसपर कुछ खास पता नहीं चल सका है। इस बात की जानकारी मिली है कि गुजरात के रहने वाले किसी सौंफ व्यवसायी का पैसा था।

पटना में गाड़ी बदली ताकि किसी को संदेह न हो : गुजरात से पैसे लेकर चला शख्स पटना पहुंचा और वहां पर उसने गाड़ी बदल ली। वहां से बोलेरो से वह भागलपुर पहुंचा। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि बिहार नंबर की गाड़ी होने पर किसी को संदेह नहीं होगा। शनिवार की रात चालक सहित दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में यानी रविवार को मामला इनकम टैक्स को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि 10 लाख रुपये से ज्यादा की रकम थी इसलिए मामला आयकर विभाग को सौंपा गया।

जानकारी देने में देरी क्यों, गुजरात का जिक्र भी रिलीज में नहीं : शनिवार की रात चेकिंग के दौरान पटना नंबर के वाहन से पैसे बरामद किए गए। पुलिस ने जानकारी साझा करने में लगभग 24 घंटे लगा दिए। रविवार की रात सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की गई। भागलपुर पुलिस ने जो रिलीज जारी किया उसमें इसका जिक्र भी नहीं किया गया कि उक्त शख्स गुजरात से पैसे लेकर आ रहा था। अगर वह किसी व्यवसायी को पैसे देने आया था तो उसका नाम पता होना चाहिए था। एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि 10 लाख रुपये ज्यादा की रकम बरामद की गई थी इसलिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया और इसमें केस भी दर्ज नहीं किया गया है। अब यह आयकर विभाग जांच करेगा कि पैसे हवाला से संबंधित है या व्यवसाय के लिए लाया गया था।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading