क्या सच में नताशा ने हार्दिक से दूर होने का बना लिया मन? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे रिएक्शन

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए ये साल अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। पहले चोट के चलते वे काफी समय तक टीम से बाहर रहे, उसके बाद आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बनकर लौटे। सीजन-17 हार्दिक के लिए बेहद खराब रहा। पूरे सीजन के दौरान पांड्या को मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

वहीं अब सोशल मीडिया पर काफी खबरें चल रही हैं कि हार्दिक पांड्या का तलाक होने जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक उनसे तलाक लेने वाली है। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

सोशल मीडिया पर @NCMIndiaa ने एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि ऐसी अफवाहें हैं कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी मॉडल पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके समझौते के अनुसार हार्दिक अपनी कुल संपत्ति का 70 फीसदी हिस्सा नताशा को देना होगा।

https://x.com/NCMIndiaa/status/1794243908504817705

क्यों उठा ये मामला?

दरअसल बीते कुछ दिनों पहले नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटा दिया था। जिसके बाद ये मामला हाइलाइट हुआ और फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे। फैंस को लगने लगा कि हार्दिक और नताशा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। क्या ये दोनों अलग हो रहे हैं? हालांकि अभी तक इस मामले पर हार्दिक और नताशा की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

https://x.com/imjayeshjha/status/1794248429201457527

 

Related Posts

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading
आईपीएल 2026 से पहले CSK कैंप में पहुंचे संजू सैमसन, धोनी संग लंबी बातचीत ने बढ़ाई उत्सुकता

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *