पटना में हरियाणा पुलिस की हो गयी पिटाई; सिंघम बनने के चक्कर में लोगों ने कर दी पिटाई

बिहार की राजधानी पटना में हरियाणा पुलिस पिट गई है। बताया जा रहा है कि ‘सिंघम’ बनने के चक्कर में उनके साथ स्थानीय लोगों ने खेल कर दिया। दरअसल, हरियाणा की पुलिस जालसाजों को पकड़ने के लिए पटना आई हुई थी। सादे लिबास में हरियाणा पुलिस एक अपार्टमेंट में घुसकर आरोपित को पकड़ भी लिया। इसी दौरान आरोपित ने अपहरण-अपहरण कर हल्ला करने लगा। हो-हल्ला सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हरियाणा पुलिस को अपहरणकर्ता समझ हमला कर दिया। इस दौरान उनकी पिटाई भी की गई।

सिंघम बनने के चक्कर में हो गया ‘खेल’

बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस के अधिकारी और जवान बिना स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई कर रहे थे। यही नहीं, हरियाणा पुलिस ने बिहार पुलिस को बताए बिना ही पटना में जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी को पकड़ने के लिए अपार्टमेंट में घुसी। हरियाणा पुलिस ने जालसाज सुनील को पकड़ भी लिया।

उसी दौरान सुनील ने किडनैपिंग की गलत अफवाह फैला दी। इस बात की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हरियाणा पुलिस के जवानों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम ने सही सलामत उन्हें रेस्क्यू किया।

सुनील पर क्या है आरोप

हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा सुनील पर आरोप है कि नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। इस मामले में वह कई महीनों से फरार चल रहा था। सुनील कुमार को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के चरखी दादर साइबर थाने की पुलिस पटना पहुंची थी। सुनील पाटलीपुत्र और एसके पुरी थाना की सीमा पर स्थित आरडी टावर में रहता था। हरियाणा पुलिस के अधिकारी और जवान उसको गिरफ्तार करने के लिए आरडी टावर पहुंच गए। हालांकि उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी थी।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *