गुरुवार को इतने बजे तक रहेगा हर्षण योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

2 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि गुरुवार रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। 2 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। हर्षण का अर्थ होता है- खुशी, प्रसन्नता। अत: इस योग में किए गए कार्य खुशी ही प्रदान करते और भाग्य का साथ बना रहता है। साथ ही गुरुवार रात 11 बजकर 11 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

02 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि- 02 जनवरी 2025 को रात 1 बजकर 9 मिनट तक
  • हर्षण योग- 02 जनवरी 2025 दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक
  • श्रवण नक्षत्र- 02 जनवरी 2025 को रात 11 बजकर 11 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:00 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:05 से दोपहर बाद 03:28 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:00 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:29 से दोपहर 02:47 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:05 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:01 से दोपहर 02:22 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:04 से दोपहर बाद 03:24 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:38 से दोपहर बाद 03:03 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:36 pm
  • Related Posts

    अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण: चैत्र नवरात्र पर राम मंदिर में ‘श्री राम यंत्र’ की होगी प्रतिष्ठा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गुड़ी पड़वा 2026: आज से मराठी नववर्ष की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *