मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, सिर में गोली लगने से छात्र की गई जान

बिहार के जमुई से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव की बताई जा रही है। इस युवक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है। यह डीजे पर बैठा हुआ था, वहीं विसर्जन जुलूस में शामिल लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके सिर में जा लगी। इसके बाद  घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब 8:30 बजे सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस और हर्ष फायरिंग के दौरान परमानंद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार सिंह को गोली लग गई। जिससे इलाज के लिए छात्र को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र के सर में एक गोली लगी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने राजन उर्फ बब्बू और मृतक के चचेरे भाई विशाल कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से राजन ने छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इधर, इस मामले में  SDPO सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। खैरा थाना की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर गांधी मैदान में दिखेगा ‘सुरक्षा का कवच’! परिवहन विभाग का हाईटेक पवेलियन; मुफ्त नेत्र जांच, हेलमेट और सिम्युलेटर पर ड्राइविंग का मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी; प्रशासन बोला – घबराने की जरूरत नहीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *