लड़की के साथ छेड़छाड़ करना मनचले युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क पर डंडे से जमकर हुई धुनाई

बिहार के शेखपुरा से एक अचंभित करने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक छात्रा से छेड़छाड़ करना मनचले युवक को भारी पड़ गया। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मनचले युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, शेखपुरा में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना एक मनचले को बहुत ही भारी पड़ गया। युवती ने मनचले की डंडे से जम कर पिटाई कर दी वहीं स्थानीय लोग खड़े हो कर तमाशा देखते रहे। युवती की भर दम पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने मनचले से आइंदा किसी भी लड़के को नहीं छेड़ने की कसम खिला कर मुक्त कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है एक छात्रा मनचले की डंडे से पिटाई कर रही है। वहीं आस पास लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मनचले ने शेखोपुरसराय थाना के सादिकपुर में रहने वाली छात्रा से पढने जाते समय अक्सर छेड़छाड़ करता था। ऐसे में शुक्रवार को मनचले ने छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

  • Related Posts

    बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: नवादा में नक्सली मॉड्यूल का भंडाफोड़, विस्फोटक के साथ 2 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading