ईद के अवसर पर सभी को मुबारकबाद, सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ ईद मनायें: मुख्यमंत्री

ईद-उल-फितर के अवसर पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाँधी मैदान पहुँच कर इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और ईद की मुबारकबाद पेश की। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ईद की मुबारकबाद दी तथा बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की। इससे पूर्व इदैन कमिटी के सदर महमूद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी।

ईद के अवसर पर सभी को मुबारकबाद, सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ ईद मनायें: मुख्यमंत्री

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो इर्शादुल्लाह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी, पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ईद के अवसर पर सभी को मुबारकबाद, सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ ईद मनायें: मुख्यमंत्री

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *