कहलगांव स्थित गुरुकृपा एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 20वां वार्षिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

कहलगांव स्थित गुरुकृपा एकेडमी स्कूल में विद्यालय का बीसवां वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।

समारोह का शुभारंभ कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, विद्यालय के डायरेक्टर पंकज खेतान और प्रिंसिपल डॉ. विनय पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने पारंपरिक नृत्य, लोक गीत, देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां और नाट्य मंचन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। छात्रों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने यह दर्शाया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से नए नामांकन लेने वाले बच्चों के लिए विशेष घोषणा की गई। विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल ने संयुक्त रूप से बताया कि बीसवें वार्षिक समारोह के उपलक्ष्य में स्कूल में नए एडमिशन लेने वाले बच्चों से एडमिशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस घोषणा का अभिभावकों ने स्वागत किया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताया।IMG 20251218 WA0063

प्रिंसिपल डॉ. विनय पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुकृपा एकेडमी का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बीते

20 वर्षों में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।विद्यालय के डायरेक्टर पंकज खेतान ने कहा कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विद्यालय आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ संस्कारों को प्राथमिकता देता रहेगा।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल से सराबोर रहा।

  • Related Posts

    ​भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा: जूता-मोजा पहनकर आने पर ‘नो एंट्री’; 17 फरवरी से 61 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading