नाबालिग छात्रा के इश्क में बीवी बच्चों को भूल गए गुरूजी, घर से शिष्या को लेकर हुए फरार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिले में बीपीएससी उतीर्ण एक शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। दरअसल गुरु जी का दिल अपने ही स्कूल के नौवीं कक्षा की एक छात्रा पर आ गया। जिसके बाद गुरूजी लोक लाज छोड़कर अपनी नाबालिग शिष्या के साथ फरार हो गए। हालाँकि छात्रा को लेकर फरार होने वाले गुरु जी को पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शिक्षक अरेराज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामश्रीया के बीपीएससी शिक्षक बताए जा रहे है। पुलिस नाबालिग  छात्रा के मेडिकल जांच व 164 की बयान में जुटी है। वही पुलिस के रडार पर गुरुजी व छात्रा को भगाने में सहयोग करने वाले विद्यालय के एक शिक्षक भी पुलिस के रडार पर है। छात्रा के साथ फरार गुरुजी शादी शुदा व दो बच्चे के बाप बताए जा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार छात्रा के साथ फरार शिक्षक पत्नी व बच्चो के साथ स्कूल के पास ही एक डेरा लेकर रहते थे। गिरफ्तार शिक्षक पटना जिला के निवासी बताए जा रहे है।

मलाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा दो दिन पूर्व 9 वी कक्षा के एक नाबालिग छात्रा को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो  जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान कर दोनो को हिरासत में लिया गया। वही छात्रा को लेकर फरार होने वाले गुरुजी पर पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई किया जा रहा है। वही छात्रा की मेडिकल जांच व 164 की बयान की प्रक्रिया किया जा रहा है। एक शिक्षक की भगाने में सहयोग करने की बात सामने आयी है। साक्ष्य मिलते ही शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    लोकसभा में बड़ा फैसला: विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द, कांग्रेस ने जताया खेद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *