भूमि विवाद में खूब गरजीं बंदूकें, दो लोगों को गोली लगने के बाद हड़कंप

सहरसा के बिहरा थाना इलाके के रहुआ गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष वरुण कुमार झा ने गोलीबारी कर दी। गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलीबारी में दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय तारकांत झा और पड़ोसी 65 वर्षीय अहिल्या देवी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों के पैर में गोली लगी है। परिजनों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन दोनों का उपचार के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घायल तारकांत झा के बेटे अमित कुमार ने बताया कि वरुण कुमार झा पिछले एक साल से फर्जी कागजात के आधार पर उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करना चाहता था। गांव के बुजुर्गों की मध्यस्थता के बावजूद वह लगातार धमकी देता रहा। सोमवार को उसने गोलीबारी कर दी, ताकि जमीन हड़प सके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। पीड़ित ने जिला प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का का मांग किया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी वरुण कुमार झा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर :डीडीसी ने किया नाथनगर प्रखंड का दौरा, ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, कृषक सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *