नालंदा में चुनाव से पहले गरजी बंदूक, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

बिहार के नालंदा में चुनावी हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आई है. जहां बेखौफ बदमाशों ने घर लौट रहे बुजुर्ग को गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए. वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुडारी गांव का है।

चुनाव के बीच हत्या से हड़कंप: बता दें कि जिला प्रशासन एक जून को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से स्वक्ष वातावरण में कराने की तैयारी में है, तो दूसरी ओर इस हत्या की वारदात ने बदमाशों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती दी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हुडारी गांव निवासी छटू बिंद के 60 वर्षीय पुत्र रामजी बिंद पक्के रास्ते से घर लौट रहे थे. इस दौरान बाइक से आए अज्ञात बदमाश, बुजुर्ग का पीछा करते हुए उसके पास पहुंच गए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. बदमाशों ने रामजी बिंद को पीठ में सटा कर तीन गोली मारी है।

जमीन विवाद में हुई हत्या!: घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, चिकसौरा थाना अध्यक्ष बब्बन कुमार और करायपरसुराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह पहुंच कर जांच में जुट गए हैं. फिल्हाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला जमीन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

“रात के 9 बजे एक शख्स को गोली मारने की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला की बुजुर्ग को बदमाशों ने तीन गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है.”-सुमित कुमार, हिलसा डीएसपी, नालंदा

 

ये भी पढ़े..

भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

Share Add as a preferred…

नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *