जीएसटी सुधार से जनता को बड़ी राहत, भागलपुर में भाजपा पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने जताया आभार

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने प्रेस वार्ता कर जीएसटी में हुए हालिया सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक सुधार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं।

आम जनता को मिलेगा सीधा फायदा

प्रीति शेखर ने कहा –

“अब भोजन की थाली से लेकर पूजा की थाली तक सस्ती हो जाएगी। खाद्य पदार्थ, वाहन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम घटेंगे, जिससे सीधे तौर पर आम आदमी को फायदा होगा।”

उन्होंने आगे बताया कि जीएसटी को दो हिस्सों में बांटकर इसे और अधिक सरल बनाया गया है। यह कदम महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने के साथ-साथ देश की आर्थिक व्यवस्था को संतुलित करने में भी मदद करेगा।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, अश्वनी जोशी मोंटी, नितेश सिंह, प्राणिक बाजपेई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा की पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने जीएसटी सुधारों को जन-कल्याणकारी नीति का मजबूत उदाहरण बताया और कहा कि यह आम परिवारों की जेब पर बोझ घटाने में अहम साबित होगा।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में कैंसर के खिलाफ ‘महा-कवच’! 14-15 साल की बच्चियों को अब मुफ्त लगेगा एचपीवी (HPV) टीका; सदर अस्पताल और मायागंज समेत सभी प्रखंडों में अभियान शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रयागराज हादसे में बिहार के 3 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री शोकाकुल, परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading