“वी केयर” संस्था की हरियाली पहल: मानिकपुर में सैकड़ों पौधे लगाए गए

मानिकपुर (जगरिया पंचायत)।“प्रोजेक्ट प्रकृति” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “वी केयर” संस्था द्वारा मंगलवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, जामुन, अशोक, बरगद, अमरूद, पीपल, नीम, गुलमोहर, नींबू समेत सैकड़ों पौधे लगाए गए।

संस्था के उपाध्यक्ष गोल्डन सिंह ने पंचायतवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा—

“पर्यावरण की रक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस वर्ष संस्था का लक्ष्य है कि क्षेत्र में 1000 पौधों का रोपण किया जाए।”

पौधारोपण कार्यक्रम में सन्नी सिंह, अन्नू, आदित्य, ऋषि नयन, अंश, आकाश, छोटू, नीतीश, पंचम और हर्षित जैसे युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अभियान को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर शपथ भी ली और हर घर, हर खेत और हर गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।


 

  • Related Posts

    कटिहार में शर्मनाक: मिड-डे मील में बच्चों को परोसा गया ‘नमक-चावल’; वीडियो बनाने पर हेडमास्टरी की दबंगई- ‘स्कूल मेरा है, मुकदमा कर दूंगी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *