पटना के अरण्य भवन में ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम व इकोटूरिज्म उप क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भारत सरकार पारिस्थितिक रूप से संतुलित सतत विकास और समाज में विभिन्न हितधारकों की भागीदारी के माध्यम से 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस उद्देश्य के लिए, कार्बन भंडार को बढ़ाने के लिए जंगलों की बहाली और जंगल के बाहर नए क्षेत्रों में वृक्ष आवरण का विस्तार करना आवश्यक है। इसलिए, वन पर निर्भर समुदायों को वन आधारित आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ बढ़ाने और विस्तारित करने में इन हितधारकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम, नगर वन, इकोटूरिज्म, मान्यता प्राप्त प्रतिपूरक वनीकरण आदि जैसी पहल की जा रही है।

तदनुसार, इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक नए दृष्टिकोणों को शामिल करने के लिए वन कानूनों में आवश्यक संशोधन किए गए हैं। इसके अलावा, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इन हितधारकों के लिए ऊपर उल्लिखित नई पहलों में उनकी भागीदारी को तेजी से ट्रैक करने के लिए पहुंच में सुधार करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इसी श्रृंखला में शनिवार 9 मार्च को पटना में उप -क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन अरण्य भवन में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन एवं शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे एवं मंत्री  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार डॉo प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

अश्विनी कुमार चौबे ने इसे बिहार के विकास के लिए एक अभूतपूर्व दिन बताया एवं इस बात पर विशेष जोर दिया कि उप -क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से वन एवं पर्यावरण स्वीकृति से सम्बंधित प्रक्रियाओं के निस्तारण में तीव्रता आयेगी साथ ही वन एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु आम जन में जागरूकता का प्रचार-प्रसार होगा।

डॉo प्रेम कुमार ने इस उप क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे राज्य के सतत विकास में मदद मिलेगी।

उन्होंने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत किया एवं यह बताया कि उप क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से राज्य के विकास से सम्बंधित नीतियों, योजनाओ एवं उद्देश्यों को पूर्ण करने में गति मिलेगी।

अपर मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल पदाधिकारी, बिहार अरविंदर सिंह ने मंत्री गण एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए इस बात पर बल दिया कि उप क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से राज्य की संरचनात्मक विकास को बल मिलेगा तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के मध्य वन एवं पर्यावरण सम्बन्धी मसलों में समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

उद्घाटन समारोह में महानिदेशक (वन) एवं विशेष सचिव, भारत सरकार जीतेंद्र कुमार ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए इस बात पर बल दिया कि उप क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से प्रशासनिक एवं राजकीय दायित्वों के निर्वहन में प्रगति आएगी एवं राज्य ईको- टूरिज्म, आद्रभूमि संरक्षण आदि क्षेत्रों में प्रगति करेगा।

कार्यक्रम के समापन करते उप महानिरीक्षक वन, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची श्री शशि शंकर ने माननीय मंत्रीगण, महानिदेशक (वन) एवं विशेष सचिव-भारत सरकार, वन बल प्रमुख, बिहार सरकार का आभार जताया साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार के उपस्थित गणमान्यों एवं प्रेस व मीडिया को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए उद्घाटन सह शुभारंभ कार्यक्रम का अंत किया।

कार्यक्रम में सदस्य सचिव, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, सहायक महानिरीक्षक वन – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के उच्चाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…