युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इस विभाग में होगी बंपर बहाली

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार लोक सेवा आयोग के शिक्षकों की बहाली के बाद अब जल संसाधन विभाग भी बड़े स्तर पर बहाली करने जा रहा है. विभाग के अधिकारी ने खुद इस बात की जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार विभाग में अब खाली पड़े पदों की गिनती शुरू कर दी गई है. इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है कि कितने पदों पर बहाली की जरूरत है. वरीय पदाधिकारी को इसकी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है. जल्द ही रिपोर्ट जारी की जाएगी. जिसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विभाग के सभी अभियंताओं को एक पत्र भेजा गया है. जिसमें ये कहा गया है कि जो भी पद खाली है. उसकी जानकारी पहले तो इकट्ठा की जाए और इसकी एक रिपोर्ट तैयार की जाए और जल्द सौंप दी जाए।

आपको बता दें कि रिपोर्ट में स्वीकृत पद और उसके विरुद्ध कार्यरत और रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है. रिपोर्ट की निगरानी मुख्यालय स्तर पर की जाएगी. आपको बता दें कि, रिपोर्ट के आने के बाद सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 

  • Related Posts

    पटना के युवाओं के लिए ‘गुड न्यूज’! दीघा में खुला नौकरियों का पिटारा; फ्लिपकार्ट-स्टारबक्स जैसी बड़ी कंपनियों ने 131 चेहरों पर लगाई मुहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बड़ी खबर: Bihar Public Service Commission ने 300 अभियोजन पदाधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, 27 फरवरी से आवेदन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *