पोते की मौत के सदमे में दादी ने भी तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; पढ़े पूरी रिपोर्ट

बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार में दो दिन में दो सदस्यों की मौत हो गई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के दुर्गापूरम में रहने वाले यशु की मंगलवार एक एक्सीडेंट में मौत हो गई। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पोते का शव देते ही दादी रोने लगी और रोते-रोते ही उनकी भी मृत्यु हो गई।

क्या है पूरा मामला?

दुर्गापूरम में रहने वाला यशु 11वीं कक्षा में पढ़ता था। हर रोज की तरह बीते मंगलवार को भी वह ट्यूशन में पढ़ने के लिए गया था। ट्यूशन के बाद वह शुगर मिल फ्लाईओवर की तरफ से अपने घर वापस आ रहा था। यशु अपने स्कूटी पर सवार था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में यशु की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद शव को घरवालों को सौंप दिया। अपने पोते का शव देखने के बाद दादी से सदमा बर्दाश्त नही हुआ और रोते-रोते उनकी भी मौत हो गई। बता दें कि यशु की दादी का नाम सन्नो देवी था और उनकी उम्र 65 वर्ष बताया जा रहा है।

चाचा ने बताई ये बात

मृतक यशु के चाचा नागेंद्र शर्मा ने बताया कि दादी और पोते के बीच काफी प्रेम था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दादी अपने पोते के बिना रह नहीं पाती थी और उसे खुद से बिल्कुल दूर नहीं जाने देती थी। अपने पोते की खबर सुनने के बाद दादी सदमे में चली गई। पोते का शव देखने के बाद उनको रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

इस मामले में SP सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *