पोते को बचाने के लिए दादा ने दी जान, भागलपुर में तालाब हादसे से गांव में मातम

भागलपुर (अकबरनगर), 6 सितंबर – जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। 60 वर्षीय जमाल डोम ने अपने पोते की जान बचाते हुए खुद की जान गंवा दी।

जानकारी के मुताबिक, जमाल डोम स्नान कर चुके थे, तभी उनका पोता तालाब में नहा रहा था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पोते को डूबते देख दादा ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी। उन्होंने अपने पोते को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में फंसकर बाहर नहीं निकल पाए।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में खोजबीन शुरू की और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जमाल डोम का शव तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक जमाल डोम बांस से सूप, पंखा और डालिया बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें एक कर्मठ और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 12 जिलों में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Share Add as a preferred…

    समस्तीपुर में मोहर्रम के दौरान बवाल: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस टीम पर हमला; तीन जवान घायल

    Share Add as a preferred…