बिहपुर में महागठबंधन प्रत्याशी अर्पणा कुमारी का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता का मिल रहा अपार समर्थन

ग्रामीण बोले— “वर्तमान विधायक ने कभी हमारी सुध नहीं ली, अब बदलाव तय है”

बिहपुर | 6 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अब चरम पर है। सभी दलों के प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में जनता का समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहपुर विधानसभा से महागठबंधन की प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने गुरुवार को नारायणपुर सहित कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह अर्पणा कुमारी को फूल-मालाएँ पहनाई गईं और समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।


ग्रामीणों की नाराज़गी, उम्मीदें अर्पणा कुमारी से जुड़ी

जनसंपर्क कार्यक्रम में कई ग्रामीणों ने कहा कि

“वर्तमान विधायक जीतने के बाद एक बार भी हमारी ओर देखकर नहीं आए।
हमारी परेशानियों से उन्हें कोई मतलब नहीं रहा।
महागठबंधन प्रत्याशी अर्पणा कुमारी से हमें नई उम्मीद है —
क्योंकि वह हमारी बात सुनती हैं और हमारी समस्याओं को समझती हैं।”


“महागठबंधन की जीत तय है” — अर्पणा कुमारी

जनता से मिल रहे समर्थन को लेकर अर्पणा कुमारी ने कहा कि बिहपुर में माहौल साफ है और लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है
उन्होंने कहा—

“बिहपुर की जनता से जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे साफ है कि इस बार महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत तय है।
विधायक बनने के बाद मैं हर वर्ग— किसान, मजदूर, महिला और युवा— की जरूरतों को प्राथमिकता दूंगी।”


PM मोदी के भागलपुर दौरे पर बोलीं अर्पणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर अर्पणा कुमारी ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“हमारे देश में ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा है।
प्रधानमंत्री जी भी यहां अतिथि के रूप में आए हैं, इसलिए जनता उनका स्वागत कर रही है।
लेकिन जनता का असली समर्थन उन नेताओं के साथ है, जो उनके बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं।”

उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाएं अपने घर-परिवार को स्नेह और समानता से संभालती हैं,
वैसे ही वे पूरे बिहपुर विधानसभा की सेवा समर्पण के साथ करेंगी।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading