हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान, बोले- यह कोई विवाद ही नहीं

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हिजाब को लेकर चल रही सियासी बहस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कोई विवाद ही नहीं है और इसे विवाद कहना दुखद है। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिता की तरह हैं और इस मामले को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।

वीडियो से शुरू हुई सियासी बहस

राज्यपाल ने बताया कि 15 दिसंबर को आयुष चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सामने आए एक वीडियो के बाद यह मुद्दा उछाला गया। वीडियो में दिख रहा था कि नियुक्ति पत्र लेने पहुंची महिला डॉक्टर नुसरत परवीन से मुख्यमंत्री ने हिजाब हटाने को कहा और कथित तौर पर अपने हाथ से हिजाब खींच लिया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार से लेकर झारखंड, जम्मू-कश्मीर और यहां तक कि पाकिस्तान तक सियासी चर्चाएं शुरू हो गईं।

विपक्ष ने बनाया राजनीतिक मुद्दा

राज्यपाल ने कहा कि इस वीडियो को राजद द्वारा वायरल किया गया, जिसके बाद कई विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर सुर्खियां बटोरीं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री का बचाव नहीं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सबको बेटी की तरह देखते हैं

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी को अपनी बेटी की तरह मानते हैं और पिता-बेटी के रिश्ते में इस तरह की बातों को विवाद का रूप देना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को विवाद कहना ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉक्टर को नौकरी जॉइन करने की सलाह

राज्यपाल ने डॉ. नुसरत परवीन को सलाह दी कि वे अपनी नौकरी जॉइन करें और इस मुद्दे पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को अनावश्यक रूप से तूल देना समाज के हित में नहीं है।


 

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘खून से रंगी’ होली! 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत; खगड़िया से ससुराल आए युवकों के साथ खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading