राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, प्रदेश के लोगों को दी बधाई

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। खान ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। उन्होंने झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में प्रदेश के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्य के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत सरकार के अन्य मंत्री एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

PunjabKesari

सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी के माध्यम से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है। गांधी मैदान में 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर झंडोत्तोलन किया। उन्होंने राज्य और देश के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

  • Related Posts

    भागलपुर के साठों गांव में पुराने कुएं से मिली मोटरसाइकिल, खेत पटवन के दौरान ग्रामीणों ने देख

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शेखपुरा में रिश्तों का ‘खूनी’ तमाशा! कलियुगी चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, वीडियो भेजकर तुड़वाई शादी; पूरा परिवार फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *