राज्यपाल और सीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पटना में राजकीय सम्मान समारोह का आयोजन

बिहार के पटना में गांधी जयंती मनाई गई. गांधी मैदान में राजकीय सम्मान समारोहमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे. सभी ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई बिहार से शुरू की थी और देश आजाद हुआ था. आज उनकी जयंती है और जयंती के अवसर पर हम लोग उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने यहां पर पहुंचे हैं. इस दौरान कई मंत्री और नेता मौजूद रहे. मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने राजनीति को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा।

महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई बिहार से शुरू की थी. इसके बाद देश आजाद हुआ था. गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आज कम से कम उन्हीं की बात होने चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार से जब इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग में देरी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. बिहार में हम लोग एक साथ हैं. पूरे देश में जितने भी विपक्षी दल एक साथ है, सब में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो रही है. बहुत जल्द ही कौन सीट किसको मिल रहा है, इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *