सरकारी मास्टर साहब खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे में धुत ITBP के जवान भी पकड़े गए

बिहार के गया में पुलिस को अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है. विभिन्न मामलों में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में आईटीबीपी का जवान, रोहतास में पोस्टेड शिक्षक समेत अन्य शामिल हैं. पुलिस ने मौके से 2.78 लाख कैश की बरामदगी की है. कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

मुफस्सिल थाना की पुलिस की कार्रवाई : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में शराब के नशे में पाया गया एक आइटीबीपी का भी जवान है. वहीं रोहतास में पोस्टेड सरकारी शिक्षक भी जुआ लॉटरी खेलते गिरफ्तार हुआ है. इसके अलावा आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमला करने के मामले के आरोपित पकड़े गए हैं. पुलिस के विशेष अभियान के दौरान यह सफलता मिली है.

भुसुंडा समेत अन्य इलाकों में हुई छापेमारी : जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल पुलिस ने भुसुंडा समेत अलग-अलग स्थानों पर धावा बोला. पुलिस की कार्रवाई में जुआ लॉटरी खेलने वाले धनंजय कुमार को पकड़ा है. वहीं, आइटीबीपी का जवान बबलू कुमार की गिरफ्तारी की है. आइटीबीपी का जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था. शराब के नशे की हालत में उसे पकड़ा गया. वहीं, 10+2 स्कूल रोहतास में पोस्टेड टीचर सुजीत कुमार चौधरी को भी जुआ लॉटरी खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस पर हमला करने वाला पकड़ाया : इसके अलावे आर्म्स एक्ट के आरोपित बिट्टू कुमार की गिरफ्तारी की गई है. डेल्हा थाना क्षेत्र से इसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल पुलिस ने की. वहीं, 2020 में पुलिस पर हमला करने का आरोपित भी पकड़ाया है. पुलिस के अनुसार 2020 में पुलिस पर हमला करने का आरोपित दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. यह मायापुर गांव का रहने वाला है.

”कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार लोगों में एक बबलू कुमार आइटीबीपी का जवान है, जो कि छुट्टी पर घर आए हुए थे. इन्हें नशे की हालत में पकड़ा गया. वहीं, लॉटरी जुआ खेलाने वाले माफिया धनंजय कुमार अकेला को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावे सुजीत कुमार चौधरी नाम के शिक्षक को पकड़ा गया है. यह रोहतास में पोस्टेड हैं. आर्म्स एक्ट में बिट्टू कुमार और पुलिस पर हमला करने का आरोपित दिलीप कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है.”रघुनाथ प्रसाद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में भव्य ओरल कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन, देशभर के दंत विशेषज्ञ जुटे, तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    Continue reading
    सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहार के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विक्रमशिला यूनिवर्सिटी से लेकर रेल डिवीजन तक कई बड़े मुद्दे उठाए

    Continue reading