“ऑपरेशन सिंदूर के शहीद मोहम्मद इम्तियाज के बेटे को सरकारी नौकरी, बिहार सरकार ने किया वादा पूरा”

पटना: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में शहीद हुए बिहार के लाल मोहम्मद इम्तियाज के परिवार के लिए बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने उनके पुत्र को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति को प्राप्त हुए थे इम्तियाज

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। भारत ने इस ऑपरेशन में कम से कम छह पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट मार गिराए थे।
इसी कार्रवाई के दौरान सीमा पर कई भारतीय जवान शहीद हुए, जिनमें बिहार के सारण जिले के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने दी थी श्रद्धांजलि और किया था वादा

शहीद इम्तियाज के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं उनके गांव पहुंचे थे। उन्होंने परिजन को 50 लाख रुपये सम्मान राशि का चेक सौंपते हुए श्रद्धांजलि दी थी।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि शहीद के पुत्र को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

सरकार ने पूरा किया वादा

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा करते हुए शहीद के बेटे मोहम्मद इम्दाद रज़ा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने को मंजूरी दे दी।
यह निर्णय शहीद परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 

  • Related Posts

    बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, सत्ता संरचना में बड़े बदलाव के संकेत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कुछ ही घंटों में साफ होगी तस्वीर: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर सस्पेंस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading