गोपाल खेमका हत्याकांड: शूटर उमेश गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की सुपारी; STF ने तीन और को पकड़ा

पटना, 7 जुलाई।बिहार के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में शामिल मुख्य शूटर उमेश उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उमेश की गिरफ्तारी पटना सिटी के मालसलामी इलाके से हुई है।

पुलिस पूछताछ में उमेश ने खुलासा किया है कि खेमका की हत्या की सुपारी 10 लाख रुपये में तय हुई थी, जिसमें से 1 लाख रुपये उसे एडवांस के तौर पर दिए गए थे। उमेश पटना सिटी क्षेत्र का निवासी है। STF और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गंगा किनारे से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।


STF की बड़ी कार्रवाई: 3 और लोग हिरासत में

उमेश के बयान के आधार पर STF और पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरी अपार्टमेंट (फ्लैट संख्या 601) में रेड की, जहां से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यह वही अपार्टमेंट है, जिसके गेट के सामने गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


हत्या की पूरी घटना: गाड़ी से लौटते वक्त मारी गई गोली

घटना 4 जुलाई की देर रात की है। खेमका बांकीपुर क्लब से स्वयं गाड़ी चलाकर अपने अपार्टमेंट लौट रहे थे। जैसे ही वे रामगुलाम चौक के पास स्थित कटारुका निवास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधी ने उन्हें सिर में गोली मार दी। घटना के बाद उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


CCTV फुटेज से खुला राज

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अपराधी गोपाल खेमका को गोली मारकर भागता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की और उसी क्रम में शूटर उमेश की गिरफ्तारी हुई।


जांच जारी, साजिशकर्ताओं तक पहुंचेगी पुलिस

पटना पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई से इस हत्याकांड की साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।


यह मामला न केवल पटना, बल्कि पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कारोबारी जगत में भी इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।


 

Related Posts

नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *