पटना में गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी राजा की मुठभेड़ में मौत, मां हूई बेहोश.. बताया निर्दोष

पटना, 09 जुलाई 2025:राजधानी पटना में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के एक आरोपी राजा उर्फ विकास को पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। सोमवार को शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद राजा का नाम सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी।

मुठभेड़ में मारा गया राजा

जानकारी के अनुसार, राजा हथियार सप्लायर के रूप में सक्रिय था, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जब राजा को पकड़ने गई, तब मालसलामी क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजा ढेर हो गया।

मां बोलीं- मेरा बेटा निर्दोष था

एनकाउंटर की खबर मिलते ही राजा के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उसकी मां शांति देवी बेसुध हो गईं। उन्होंने मीडिया से कहा,

रात साढ़े 9 बजे मैंने राजा को खाना खिलाया था। वह साढ़े 10 बजे घर से निकला। वह निर्दोष था। चेन्नई में काम करता था। उसको ढूंढ़कर लाइये।

बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद शांति देवी विलाप करती हुई बेहोश हो गईं।

अब तक दो गिरफ्तार, एक ढेर

  • मुख्य शूटर उमेश यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है
  • साजिशकर्ता अशोक साहू को भी हिरासत में लिया गया है
  • राजा की मुठभेड़ में मौत हो गई
  • डीजीपी विनय कुमार मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देंगे

गोपाल खेमका की हत्या से मचा था हड़कंप


 

Related Posts

बिहार में ‘किचन क्रांति’! अब घर बैठे मिलेगा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन; सिलेंडर की झंझट खत्म, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अपने जिले की कंपनी

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *