कोलकाता और दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी ;चलेगी स्पेशल ट्रेन,जान लें रूट-टाइमिंग

त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छठ पर्व बाद नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 03329 पटना-नई दिल्ली (Patna New Delhi Special Train) पूजा स्पेशल नौ नवंबर एवं 11 नवंबर को पटना से 14.05 बजे चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन 08.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03330 नई दिल्ली-पटना (New Delhi Patna Special Train) पूजा स्पेशल दस नवंबर एवं 12 नवंबर को नई दिल्ली से 09.30 बजे चलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर के रास्ते अगले दिन 02.20 बजे पटना पहुंचेगी।

कोलकाता और दिल्ली के बीच पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी

04074 दिल्ली-कोलकाता पूजा स्पेशल (Delhi Kolkata Train) 07 नवंबर को दिल्ली से रात्रि 11:55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी और 04073 कोलकाता-दिल्ली पूजा स्पेशल 09 नवंबर को कोलकाता से सुबह 07:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे। इस आशय की जानकारी आसनसोल पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को दी।

छठ बाद वापसी में नहीं होगी दिक्कत, चलेगी स्पेशल ट्रेनें: जीएम

छठ के बाद यात्रियों को वापसी में परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने इसको लेकर विशेष व्यवस्था की है। आठ से 22 नवंबर के बीच दूरगामी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। उक्त बातें पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि छठ में जैसे परदेस से यात्रियों के बिहार आने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। वैसा ही बंदोबस्त छठ पूजा समाप्ति के बाद उपलब्ध होगी।

उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वापसी में जल्दबाजी ना करें। प्लान बनाकर यात्रा की तिथि निर्धारित करने के बाद रिजर्वेशन कराएं। इससे यात्रा में परेशानी नहीं होगी। जीएम ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है। साथ मेडिकल टीम भी तैनात है। जीएम ने दरभंगा जंक्शन परिसर में छठ पर्व पर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी जायजा लिया।

बुधवार शाम विशेष सैलून से अधिकारियों के काफिले के साथ पहुंचे जीएम दरभंगा जंक्शन पर करीब आधे घंटे तक रुके। इस दौरान जंक्शन की व्यवस्था चाक-चौबंद थी। परिसर में मौजूद रहनेवाली गंदगी गायब दिखी। साथ ही जगह-जगह चूना-ब्लिचिंग का छिड़काव किया गया था। आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान चौकस दिखे। विशेष सैलून से उतरते ही जीएम का स्वागत स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने किया। इसके बाद जीएम सीधे बाहरी परिसर में यात्री सुविधा के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया का जायजा लिया।

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *