राजधानी के लोगों के लिए खुशखबरी, घटने लगा यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है। हालांकि अब भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। वर्तमान में यमुना का जलस्तर 208.46 पर पहुंच गया है। जबकि कल शाम तक यह 208.66 पर था। बीते कल संभावना जताई गई थी कि शुक्रवार से दिल्लीवासियों को बाढ़ से राहत मिलने लगेगी। हालांकि राहत-बचाव के लिहाज से दिल्ली में एनडीआरएफ की 16 टीमों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ का सामान्य जन-जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। दिल्ली के निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विस्थापित करना पड़ा है।

यमुना के जलस्तर में आई गिरावट

बता दें कि बाढ़ के कारण दिल्ली मेट्रो द्वारा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट दोनों ही दरवाजों को बंद किया जा चुका है। दिल्ली में बीते कल दोपहर तक जलस्तर स्थिर रहा था लेकिन अचानक फिर शाम तक जलस्तर बढ़ने लगा। एनडीआरएफ की 16 टीमें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तैनात है। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मोहसिन शाहिदी ने बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीम, दक्षिण-पूर्वी में पांच-पांच, मध्य क्षेत्र में चार जबकि शाहदरा इलाके में एनडीआरएफ की एक टीम की तैनाती की गई है।

दिल्ली में पीने के पानी की किल्लत

गुरुवार की रात तक यमुना का पानी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के भीतर तक घुस गया। इस कारण वहां मोटरों को बंद करना पड़ा था। तीन जल शोधन संयंत्रों के बंद होने के कारण पानी की आपूर्ति में 25 फीसदी कटौती करने का फैसला किया गया है। बता दें कि दिल्ली में अब भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के 3 मीटर ऊपर है। गुरुवार की शाम दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया। वहीं आईटीओ स्थित कई दफ्तरों में बाढ़ का पानी घुस गया।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *