भगवान राम के भक्तों के लिए खुशखबरी, इलेक्ट्रिक कार की भी होगी सुविधा, जानें कितना देना होगा किराया

अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को एक और खुशखबरी है। राम भक्तों के लिए इलेक्ट्रिक कार का परिचालन किया जाएगा। भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले 12 इलेक्ट्रिक कार अयोध्या पहुंच भी गई हैं। सभी को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्क किया गया है।

22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले 12 इलेक्ट्रिक कार और अयोध्या को मिलेगी। दरअसल, अयोध्या को जीरो कार्बन एमिशन युक्त ई व्हीकल परिवहन सुविधा से किया जा रहा लैश किया जा रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर कार्य चल रहा है।

ये होगा इलेक्ट्रिक कार का किराया 

अयोध्या में राम भक्तों के लिए इलेक्ट्रिक कार का किराया भी सामने आ गया है। इलेक्ट्रिक कार में 10 किलोमीटर तक सवारी करने 250 रुपए देंने पड़ेंगे। 20 किलोमीटर चलने पर 400 रुपए चार्ज किए जाएंगे।

अगर आप इलेक्ट्रिक कार को 6 घंटे के लिए बुक करते हैं तो 1500 रुपए और 8 घंटे या 80 किलो चलती है तो 2000 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading