भागलपुर के लिए ‘गुड न्यूज’: सुल्तानगंज एयरपोर्ट का रास्ता साफ, टेंडर जारी; 1050 एकड़ में बनेगा, 10 मार्च को खुलेगा लिफाफा

भागलपुर (सुल्तानगंज) | सिल्क सिटी भागलपुर को हवाई नक्शे पर लाने की कवायद तेज हो गई है। राज्य सरकार ने सुल्तानगंज में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (Greenfield Airport) के लिए गुरुवार को आधिकारिक तौर पर टेंडर जारी कर दिया है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाने के लिए कंसल्टेंट की खोज शुरू कर दी है।

आज से शुरू हुई प्रक्रिया, अगले महीने फाइनल

​गुरुवार को टेंडर जारी होने के साथ ही इसकी समय सारिणी (Timeline) भी सामने आ गई है:

  • आवेदन शुरू: 6 फरवरी (आज) से निविदा मांगी गई है।
  • मीटिंग: 14 फरवरी को पटना एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्री-बिड मीटिंग होगी।
  • अंतिम तारीख: 27 फरवरी तक कंपनियां अपनी बिड (बोली) जमा कर सकती हैं।
  • फैसला: 10 मार्च को टेंडर खुलेगा और 17 मार्च को फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद कंसल्टेंट का नाम फाइनल हो जाएगा।

1050 एकड़ जमीन, 472 करोड़ का बजट

​यह एयरपोर्ट काफी भव्य होने वाला है। इसके लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।

  • जमीन: सुल्तानगंज में करीब 1050 एकड़ जमीन पर यह हवाई अड्डा बनेगा।
  • लागत: इसके लिए 472 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।
  • प्लान: डीपीआर बनने और टेंडर फाइनल होने के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।

सारण के सोनपुर में भी कवायद तेज

​सरकार सिर्फ भागलपुर ही नहीं, बल्कि सारण जिले के सोनपुर में भी एयरपोर्ट बनाने जा रही है। सुल्तानगंज के साथ-साथ सोनपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

  • Related Posts

    भागलपुर में 20 रुपये के लिए मर्डर: ताड़ी के पैसे मांगे तो ‘रंगदार’ ने सीने में उतार दिया चाकू; भीड़ ने आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में जिस पर था शक, उसी पर हत्या का आरोप : बहू का ‘प्रेमी’ निकला; 7 महीने पहले दी थी पुलिस को सूचना, अब SSP के पास रोती हुई पहुंचीं बेटियां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading