अच्छी खबर : दुमका-भागलपुर रेलखंड में डबल लाइन बिछेगी

मालदा डिवीजन के दुमका-भागलपुर रेलखंड में डबल लाइन बिछेगी। डबल लाइन रेल ट्रैक की लंबाई 116.00 किमी होगी। इसके सर्वे के लिए 2.32 करोड़ की राशि को सहमति मिली है। दरअसल ईस्टर्न रेलवे के विभिन्न रेल रूटों में 279.22 किमी की नई रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है।

रेलवे बोर्ड ने नई रेल लाइन के सर्वे के लिए 5.58 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड के गति शक्ति निदेशक दीपक सिंह ने ईस्टर्न रेलवे जोन के जीएम अमर प्रकाश द्विवेदी को पत्र लिखा है। अब जल्द ही मालदा डिवीजन के साथ हावड़ा, आसनसोल और सियालदाह डिवीजन में नई रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य शुरू होगा। चारों डिवीजन के 7 रेल खंडों में नई रेलवे लाइन में सबसे लंबी रेलवे लाइन का विस्तार दुमका-भागलपुर रेलखंड पर होना है।

नई रेल लाइन बिछने से रेल विस्तार में सहूलियत होगी। मालदा डिवीजन में भी नई ट्रेनों को चलाए जाने में काफी सुविधा होगी। मुख्यालय का निर्देश मिलने के बाद सर्वे का कार्य होगा।

– विकास चौबे, डीआरएम, मालदा डिवीजन

Related Posts

मालदा रेल मंडल में ‘महिला शक्ति’ का सम्मान: ‘Give to Gain’ थीम पर मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ट रेल कर्मियों को मिला नकद पुरस्कार

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *