अच्छी खबर:भागलपुर में विक्रमशिला फोरलेन सेतु की डिजाइन की मंजूरी मिली

फोरलेन पुल की डिजाइन की मिली मंजूरी, अब पिलर के निर्माण से पहले होगी मिट्टी की जांच

भागलपुर:विक्रमशिला फोरलेन सेतु की डिजाइन की मंजूरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) से मिल गयी है। सेतु की डिजाइन को आईआईटी मुंबई ने तैयार किया है। उसी डिजाइन के आधार पर काम किया जा रहा है। डिजाइन आने के बाद पिलर का निर्माण में कंपनी तेजी ला रही है। सेतु के लिए जितने पिलर बनेंगे उतने की मिट्टी की जांच फिर से करनी होगी। पुल की लंबाई 4.455 किलोमीटर होगी जो बरारी से नवगछिया की ओर बनेगा । पुराने विक्रमशिला सेतु से इसकी दूरी 50 मीटर होगी। एकस्ट्रा डोज केबिल पर बनने वाले इस नए सेतु को चार साल मई 2027 तक पूरा करना है। एक पिलर से दूसरे पिलर की दूरी औसतन 100 मीटर रखी जा रही है। हालांकि, हर पिलर की दूरी पर भिन्नता भी होगी। दोनों छोर पर सेतु को जोड़ने के लिए एप्रोच पथ भी बनेगा। नवगछिया की ओर 875 मीटर और बरारी की ओर 987 मीटर की एप्रोच रोड होगा।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *