12वीं में महज तीन अंक कम आने पर छात्रा ने लगाई फांसी, बेटी को देख मां के उड़े होश

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के निर्मल स्कूल की एक छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में सिर्फ तीन अंक कम आने पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के द्वारा उठाये गए कदम से परिवार के लोग सदमे में आ गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। छात्रा के शव को पीएम के लिए ले जाया गया है।

बता दें कि शहर के निर्मल स्कूल में पढ़ने वाली हर्षिता सोनी 12वीं कक्षा में कामर्स की छात्रा थी। सोमवार की सुबह जब रिजल्ट घोषित किया गया तो हर्षिता ने भी अपना रिजल्ट देखा, जहां उसकी उम्मीद से तीन अंक कम आए। 3 अंक कम आने पर वह दुखी हो गई।

परिजनों ने बताया कि नंबर कम आने की वजह से बेटी परेशान हो गई। फिर अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    बिहार में अब ‘AI’ सुलझाएगा जमीन के झगड़े! राजस्व विभाग में म्यूटेशन और अपील के लिए हाई-टेक कार्यशाला; विजय सिन्हा बोले— “जनता को मिलेगा समयबद्ध न्याय”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गाजियाबाद में देश के खिलाफ बड़ी साजिश नाकाम! ISI एजेंट को रेलवे और आर्मी की गोपनीय जानकारी भेजते 6 गिरफ्तार; दिल्ली कैंट में लगाया था ‘जासूसी कैमरा’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading