रेल कर्मचारियों को तोहफा : 78 दिन की उत्पादकता बोनस, 10.91 लाख को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने 78 दिन की उत्पादकता-लिंक्ड बोनस (PLB) मंजूर कर दी है। इससे 10.91 लाख गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। बोनस पर कुल 1,865.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बोनस की खास बातें

  • 78 दिन के वेतन के बराबर PLB की स्वीकृति।
  • प्रति कर्मचारी अधिकतम ₹17,951 तक का भुगतान।
  • भुगतान दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले किया जाएगा।
  • बोनस का लाभ ट्रैक मैनटेनर, लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन, प्वाइंट्समैन और अन्य ग्रुप-सी कर्मचारियों को मिलेगा।

क्यों मिला बोनस?

केंद्रीय सरकार ने बोनस को रेलवे कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन की पहचान बताया।

  • 2024-25 में रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढोया।
  • लगभग 7.3 अरब यात्री रेल सेवाओं का उपयोग कर चुके।

सरकार का कहना है कि यह बोनस कर्मचारियों को और अधिक मेहनत और दक्षता से काम करने के लिए प्रेरित करेगा और रेलवे के प्रदर्शन को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में साइबर ठगों का नया जाल, सरकारी डॉक्टर का WhatsApp हैक कर परिचितों से ठगे 40 हजार रुपये

    Share Add as a preferred…

    वामन मंदिर विकास को कैबिनेट की मंजूरी, विश्वामित्र सेना की पहल से बक्सर को मिलेगी धार्मिक पर्यटन में नई पहचान

    Share Add as a preferred…