मिसिसिपी में पकड़ा गया विशालकाय मगरमच्छ, 14 फीट लंबाई और 400 किलो वजन, तस्वीर देख छूट जाएंगे पसीने

अमेरिका के मिसिसिपी में शिकारियों ने 7 घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद एक विशालकाय मगरमच्छ को मार दिया। इस मगरमच्छ का वजन लगभग 800 पाउंड यानी लगभग 363 किग्रा से अधिक था। साथ ही इस मगरमच्छ की लंबाई 14 फीट थी। शिकारियों ने इस मगरमच्छ को डरावना बताया। बता दें कि यह मगरमच्छ अबतक पकड़े गए किसी भी मगरमच्छ की तुलना में ज्यादा बड़ा और ज्यादा भारी था। शिकारियों ने इसे पकड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस मगरमच्छ को मिसिसिपी में याजू नदी में से पकड़ा गया था।

विशालकाय मगरमच्छ को शिकारियों में मारा

रिपोर्ट ने बताया कि शिकारियों की पहचान टान्नर व्हाइट, डॉन वुड्स, विल थॉमस और जॉय क्लार्क के रूप में हुई है। मगरमच्छ को पकड़ने की इस फोटो को वाइल्डलाइफ, फिशरीज और पॉर्क्स डिपार्टमेंट मिसिसिपी ने फेसबुक पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए विभाग ने लिखा कि सबसे लंबे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मिसिसिपी के इन शिकारियों टान्नर व्हाइट, डॉन वुड्स, विल थॉमस और उनकी टीम को बधाई!फेसबुक की इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह मगरमच्छ इतना डरावना है कि इसे देखकर लोगों के पसीने छूट जाएंगे।

क्यों मारा गया मगरमच्छ

एक महिला ने मगरमच्छ की तस्वीर पर कमेंट करते हुए इसे एक बुरे सपने की तरह बताया है। दरअसल लोगों को यह भी जानना है कि आखिर इतने विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने की जरूरत क्यों पड़ी। दरअसल मिसिसिपी में पालतू कुत्तों के खाए जाने की शिकायत की जा रही थी। इस कारण विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने की इजाजत दी गई। इसके बाद शिकारियों ने 7 घंटे तक कड़ी मशक्कत की और मगरमच्छ को पकड़ लिया और मार दिया। डॉन वुड्स ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने को 8-9 बार हुक किया गया। लेकिन वह बार-बार हुक को तोड़ देता और नीचे चला जाता था।

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: यूएई के पोर्ट पर आग, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर किया बड़ा हमला, तेल बाजार पर मंडरा रहा खतरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *