गयाजी: महारानी बस स्टैंड पर खड़ी चार बसों में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

गयाजी। बिहार के गयाजी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार तड़के महारानी बस स्टैंड पर खड़ी चार बसों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की तेज लपटें देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

दमकल ने पाया आग पर काबू, चार बसें जलकर खाक

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक चारों बसें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई

आग लगने का कारण अब तक अज्ञात

अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आग लगने के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बस स्टैंड पर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी नहीं रहती, जिससे इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना आसान हो जाता है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।


 

  • Related Posts

    बिहार में ‘आधी आबादी’ की सुरक्षा के लिए कानूनी योद्धा तैयार! गृह विभाग के 5-दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण संपन्न; 25 अधिकारियों को मिला ‘न्याय का मंत्र’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का ‘पंच’! नीतीश समेत सभी 5 उम्मीदवारों की बंपर जीत; बिखर गया महागठबंधन, महज 37 विधायकों ने डाला वोट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *