IND vs PAK बायकॉट पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी, सवाल को किया इग्नोर

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला तय है, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बायकॉट का एलान कर दिया है। इस फैसले के बाद पूर्व भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेटरों की अलग–अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से भी इस मुद्दे पर सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

गंभीर ने सवाल टाला

हाल ही में गौतम गंभीर का एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मीडिया ने उनसे पाकिस्तान के बायकॉट फैसले को लेकर सवाल पूछा। ऐसा लगा कि गंभीर कुछ कहना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम में अहम जिम्मेदारी संभालने के कारण उन्होंने इस मुद्दे पर बोलने से बचना ही बेहतर समझा। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शुभकामनाओं के लिए जताया आभार

हालांकि गंभीर ने बायकॉट से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को मिल रही शुभकामनाओं पर उन्होंने सभी का धन्यवाद जरूर किया। भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था और अब उसके सामने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की बड़ी चुनौती है। अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार यह ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।

टीम इंडिया में बदलाव पर नजर

टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को कुछ खिलाड़ियों की चोट ने चिंता में डाला था। तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे थे। अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में वापसी कर चुके हैं, जबकि तिलक वर्मा भी फिट हो गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर अभी संशय बना हुआ है और जल्द ही इस पर अपडेट आने की उम्मीद है।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान-अधिकारियों को फटकार, योजनाओं पर सख्त निर्देश और विपक्ष पर तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading