GATE 2025 परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें किस दिन होगा कौन सा विषय

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल GATE परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा। गेट 2025 का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर उपलब्ध कर दिया गया है।

GATE 2025 परीक्षा की तारीखें

GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण इसे दो शिफ्ट्स में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 परीक्षा में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे और उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकते हैं।

शेड्यूल

GATE 2025 परीक्षा 1 से 16 फरवरी 2025 के बीच होगी। परीक्षा के सेशन वीकेंड (शनिवार और रविवार) पर रखे गए हैं, ताकि वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी इस परीक्षा में भाग लेना आसान हो सके। GATE 2025 की परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

टाइम टेबल

तारीख                       सुबह की शिफ्ट                      दोपहर की शिफ्ट
1 फरवरी, 2025         CS1, AG, MA                    CS2, NM, MT, TF, IN
2 फरवरी, 2025          ME, PE, AR                      EE
15 फरवरी, 2025     CY, AE, DA, ES, PI              EC, GE, XH, BM, EY
16 फरवरी, 2025     CE1, GG, CH, PH, BT         CE2, ST, XE, XL, MN

परीक्षा पैटर्न

GATE 2025 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इसका पेपर पैटर्न समझना भी जरूरी है। गेट 2025 परीक्षा में मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के सवाल पूछे जाते हैं। MCQ में 4 में से केवल 1 ऑप्शन सही होता है। वहीं MSQ में 4 में से एक या एक से ज्यादा ऑप्शन सही होते हैं और NAT सवालों के लिए उत्तर को वर्चुअल कीपैड का इस्तेमाल करके एंटर किया जाता है।

  • Related Posts

    CUET UG 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू – 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत 200+ यूनिवर्सिटी में दाखिले का मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *