सिर्फ उज्ज्वला योजना वालों के लिए कम हुआ गैस सिलेंडर की कीमत, ₹200 हुआ सस्ता, आम लोगों को झटका

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया फैसला, देशभर में आज से नई कीमतें लागू होंगीघरेलू गैस सिलेंडर 200 सस्ता :

केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर रसोई गैस उपभोक्ताओं को तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आम लोगों को महंगाई से राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम करने की घोषणा की गई। उज्ज्वला लाभार्थियों को 400 रुपये का फायदा होगा क्योंकि, उन्हें पहले से 200 रुपये सब्सिडी मिल रही है। नई कीमतें बुधवार से लागू होंगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद बताया कि इस फैसले से देशभर में करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। इसके साथ सरकार उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख परिवारों को नए एलपीजी कनेक्शन देगी। इससे योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी। देश में अभी 9.6 करोड़ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों सहित 31 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती के आसार पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि रसोई गैस के दाम में कटौती का उद्देश्य आम लोगों को राहत देना है। इस निर्णय के बाद उम्मीद की जा रही है कि त्योहारों पर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कटौती कर सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    नवादा में आकाशीय बिजली का कहर, 4 की मौत; खेत में काम कर रहे किसानों समेत 12 वर्षीय बच्चे की गई जान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *