बांका के बेलहर में अपराधियों ने गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बांका जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बांका के बेलहर में गैस एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने गोली मार दिया। मुंगेर जिला संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी दक्षिण ग्रामीण बैंक कर्मचारी सह गैस एजेंसी मालिक वेद प्रकाश रेणुका को अज्ञात अपराधियों ने उस समय गोली मार घायल कर दिया। जब वह किसी काम से बांका गए हुए थे।

संग्रामपुर लौटने समय जब संग्रामपुर से मात्र चार से पांच किलोमीटर पहले बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के गैरुआ पार कर रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली वेद प्रकाश के सर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए संग्रामपुर पीएचसी लाया गया । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर बेलहर थाना और संग्रामपुर थाना पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल अभी भी घायल वेद प्रकाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीँ पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *