गनोरा बादरपुर : नाले की समस्या से ग्रामीण बेहाल, चार साल से कर रहे इंतजार

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के गनोरा बादरपुर गांव में नाले और सड़क की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

गांव की माया देवी कहती हैं- “नाले का पानी निकलने का रास्ता नहीं है। चारों ओर कूड़े-कचरे का ढेर और खुले में शौच की विवशता। हालात अब नरकीय हो चुके हैं।”

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले चार साल से पंचायत की मुखिया नीरू देवी से नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। बीडीओ से भी कई बार संपर्क किया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब थक-हारकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि विकास के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही ही सबसे बड़ी बाधा है। ग्रामीणों ने अविलंब नाला और सड़क निर्माण शुरू कराने की अपील की है।


 

  • Related Posts