12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप: शादी में गया था परिवार, पड़ोस के 2 युवकों ने दिया घटना को अंजाम

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लम्भुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखण्डदेव मिश्र ने बताया कि घटना बृहस्‍पतिवार देर रात हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को पूरे दिन पीड़िता अचेत अवस्था में रही और शनिवार सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को परिवार के लोग पड़ोस में एक समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इस बीच रात करीब 10 बजे गांव के ही विकास यादव (19) व कल्लू मिश्र उर्फ श्याम जी (35) ने अकेली पाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रतिरोध करने पर आरोपितों ने छात्रा को पीटा।

आरोप है कि दुष्कर्म की वीडियो भी आरोपियों ने बना ली। छात्रा का वीडियो प्रसारित करने व जान से मार डालने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने अभी छात्रा की उम्र नहीं बताई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और दोनों के गांव से भाग जाने की जानकारी मिली है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *