गंगा का जलस्तर बढ़ा: भागलपुर और कहलगांव अनुमंडल के कई गांव बाढ़ के खतरे में

भागलपुर | 22 जुलाई 2025: गंगा नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर ने भागलपुर शहर और कहलगांव अनुमंडल के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा दिया है। प्रशासन की सतर्कता के बावजूद स्थानीय लोगों में भय और अनिश्चितता का माहौल है।

भागलपुर शहर के निचले इलाकों में कभी भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है, जबकि कहलगांव अनुमंडल के कई गांवों में गंगा का कटाव और पानी का फैलाव गंभीर संकट की ओर संकेत कर रहा है।

फरक्का बराज और बाढ़ का स्थायी संकट: दिलीप मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं भागलपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी दिलीप मिश्रा ने गंगा के बढ़ते जलस्तर और हर साल आने वाली बाढ़ को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा:

“फरक्का बराज के निर्माण के बाद से बिहार में बाढ़ एक स्थायी आपदा बन गई है। हर साल हजारों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो जाती हैं और गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है।”

दिलीप मिश्रा ने बंगलादेश के साथ हुई जल संधि की समीक्षा और फरक्का बराज पर पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और बाढ़ से स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

प्रशासन अलर्ट मोड में

भागलपुर जिला प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लड फाइटिंग टीमों की तैनाती, तटबंधों की निगरानी, और बचाव संसाधनों की तैयारी का दावा किया है। वहीं, नेपाल की नदियों में जलस्तर बढ़ने और सेंट्रल वॉटर कमीशन की रिपोर्टों पर लगातार नजर रखी जा रही है।


 

  • Related Posts

    नालंदा में प्रशांत किशोर का हमला: “परिवारवाद से जनता परेशान, बिहार के युवा मजबूर होकर कर रहे मजदूरी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे का 70वां रेलवे सप्ताह समारोह: हावड़ा मंडल को समग्र दक्षता शील्ड, मालदा रहा उपविजेता

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *