भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट मोड में

भागलपुर, 9 जुलाई: बिहार के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार बारिश का असर अब गंगा नदी पर भी साफ दिखने लगा है। भागलपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर तक बढ़ा है।

मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर हैं।

प्रशासन ने गंगा तटीय इलाकों में बसे लोगों और किसानों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, और पंचायत स्तर पर आपदा नियंत्रण टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि, “हम लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। तटवर्ती गांवों में मुनादी और माइकिंग के जरिए लोगों को सावधानी बरतने की जानकारी दी जा रही है। राहत शिविर और नावों की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है।”

इस बीच स्थानीय किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि अगर जलस्तर में खतरे का निशान पार करने की संभावना बनी, तो एहतियाती तौर पर रिहायशी क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *