गंगा तट पर निकला ‘गंगा उत्सव जन जागरूकता’ रथ

स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ आगाज़, त्योहारों को क्लीन और ग्रीन तरीके से मनाने की अपील

पटना, 18 सितंबर।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन मिशन निदेशक हिमांशु शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने ‘गंगा उत्सव जन जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


गंगा किनारे के जिलों में पहुंचेगा संदेश

डिजिटल स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो संदेशों से लैस ये रथ गंगा तटवर्ती एक दर्जन जिलों से गुजरते हुए लोगों को स्वच्छता और गंगा संरक्षण का संदेश देंगे।

  • रथों पर प्रसारित होगी ‘स्वच्छता के सात वचन’ की ऑडियो-विजुअल सामग्री।
  • राज्य के 1 लाख 9 हजार से अधिक वार्डों तक पहुंचेगा अभियान।
  • डिजिटल कम्यूनिकेशन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी जोड़ेंगे लोगों को।

त्योहारों को क्लीन और ग्रीन बनाने की अपील

मिशन निदेशक ने लोगों से अपील की कि आने वाले नवरात्र और अन्य पर्व-त्योहारों को क्लीन और ग्रीन उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल कर्तव्य नहीं बल्कि सेवाभाव है।


25 सितंबर को होगा राष्ट्रीय श्रमदान

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत इस साल 25 सितंबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रीय श्रमदान का आयोजन किया जाएगा।

  • इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होगी।
  • उद्देश्य है कि सामूहिक प्रयास से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जा सके।

संगठनों की भी रही भागीदारी

इस अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका, यूनीसेफ, आइटीसी, आगा खान फाउंडेशन, वाटर एड और वाटर फॉर पिपुल समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading