गांधी जयंती, नवरात्रि और दुर्गापूजा… 16 दिन बंद बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब छुट्टी

सितंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और नया महीना अक्टूबर आने वाला है। इस बीच देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर महीने में बैंक एक-दो दिन नहीं बल्कि कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे। इनमें वीकेंड भी शामिल है।

ऐसे में अगर आपको भी अगले महीने ब्रांच जाकर बैंक का कोई काम निपटाना है तो घर से निकलने से पहले आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर एकबार देख लें। अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंति के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं।

सबसे पहले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद पितृ पक्ष खत्म होते ही एक बार फिर से देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। अक्टूबर महीने में दुर्गापूजा, नवरात्रि और दशहरे जैसे कई त्योहार हैं। काफी त्योहार होने के कारण अक्टूबर (Bank Holidays in October 2023) में बैंक 16 दिनों तक बंद रहने वाला हैं।

इन 16 दिनों की छुट्टियों में सभी चार रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। कुल मिलाकर अक्टूबर में बैंक 6 दिन की साप्ताहिक छुट्टी तो 10 दिन त्योहारों के कारण के बंद रहने वाले हैं। आप RBI की आधिकारिक बेवसाइट के इस लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर क्लिक करके भी छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।

तो आइए देखते हैं आरबीआई की ओर अक्टूबर (Bank Holidays in October 2023) महीने के लिए जारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)- गांधी जयंती

14 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर: 2023 (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और मणिपुर में बैंकों बंद

23 अक्टूबर 2023 (सोमवार)- महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा – बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेगा।

25 अक्टूबर 2023 (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।

26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में बैंक बंद।

27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।

28 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहने वाला है।

31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती- गुजरात में बैंक बंद रहेगा।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *