पटना में गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बकाया रुपये लेने जा रहा था

राजधानी पटना जैसी जगह में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं. दो दिन पहले (31 जुलाई) पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी इलाके में पार्षद पति नीलेश मुखिया सह बीजेपी नेता को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. इस केस में पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई थी कि दूसरी घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में हो गई. मंगलवार (1 अगस्त) की रात करीब नौ बजे गल्ला व्यवसायी मनीष कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मामला खाजेकलां थाना इलाके के महाराजगंज घाट के पास का है।

बताया जाता है कि मनीष कुमार पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर का रहने वाला था. वह अपने घर से खाजेकलां थाना इलाके के महाराजगंज घाट के रास्ते बाइक से जा रहा था. घात लगाए अज्ञात बदमाश मनीष पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गए. गोली लगने के बाद मनीष कुमार घायल होकर गिर गया. गोली के आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. खाजेकलां थाना की पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने मनीष को इलाज के लिए एनएमसीएच लेकर गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी जिसके बाद घर के लोग अस्पताल पहुंच गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. मृतक मनीष कुमार के छोटे भाई जीतू कुमार ने बताया कि बड़े भाई मनीष गल्ला कारोबारी थे. अनाज का व्यवसाय करते थे. खाजेकलां में उनका रुपया बाकी था. वे पैसे लेने के लिए गए थे. रुपये के लेनदेन में उनकी हत्या कर दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *